झारखंड में पीपीपी के तहत चार नए मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र की मंजूरी
रांची, बुधवार, 29 अक्टूबर 2025। झारखंड सरकार को राज्य में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत चार मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव पर केंद्र की मंजूरी मिल गई है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। खूंटी में 50 एमबीबीएस सीट की क्षमता के साथ, जामताड़ा, धनबाद और गिरिडीह में 100-100 सीटों की क्षमता के साथ नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। यह मंजूरी केंद्र की ‘पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज की स्थापना योजना’ के तहत दी गई है, जिसका उद्देश्य देश भर में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार करना और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को मजबूत करना है।
जारी बयान में कहा गया है कि मंगलवार को नयी दिल्ली में आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) के अधिकारियों के साथ बैठक में झारखंड के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रस्तुति दी थी। बयान में कहा गया, ‘‘प्रस्तुति के बाद केंद्र ने राज्य के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी।’’ सिंह ने कहा, ‘पीपीपी मोड के तहत मेडिकल कॉलेज खुलने से राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में सुधार होगा, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।’ उन्होंने कहा कि राज्य में नये कॉलेज ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता को बढ़ावा देंगे, चिकित्सा शिक्षा तक पहुंच का विस्तार करेंगे और स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करेंगे।
Similar Post
-
नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि समारोह में केंद्रीय मंत्रियों की गैरमौजूदगी पर ओब्रायन ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ ने ...
-
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पराली जलाने पर 46 किसानों पर जुर्माना
महाराजगंज (उप्र), शनिवार, 14 नवम्बर 2026। महाराजगंज जिले की निचल ...
-
पुरी ने मप्र से निर्वाचित होने के बाद उप्र राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह प ...
