जयपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
जयपुर, शुक्रवार, 07 नवंबर 2025। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग के खिलाफ चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं और "वोट चोरी" का आरोप लगाते हुए यहां प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में यहां कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के निकट प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन और भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया था और कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैरिकेड लगाए गए थे। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने खरीफ फसल खराबे में कृषि अनुदान को दी स्वीकृति
- 6 जिलों के आठ लाख से अधिक किसानों को मिलेगी राहत
- 40 तह ...
-
वन्दे मातरम् की भावना को सभी अपने जीवन में उतारें- मुख्यमंत्री शर्मा
- वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित ...
-
जयपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
जयपुर, शुक्रवार, 07 नवंबर 2025। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं न ...
