राजामौली की अगली फिल्म में काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कहा है कि वह एस.एस. राजामौली की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म का हिस्सा होंगी जिसका नाम संभवत: ‘ग्लोबट्रॉटर’ होगा। इस फिल्म में महेश बाबू भी मुख्य भूमिका में होंगे। अभिनेत्री प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक लेख का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें इस परियोजना में उनकी कास्टिंग की घोषणा की गई है। यद्यपि फिल्म में उनके काम करने का अभी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इस खबर ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी है। फिल्म के अमेरिका में वितरण को लेकर भी चर्चा चल रही है।
प्रियंका और महेश बाबू ने भी सोशल मीडिया पर फिर से फिल्म के पोस्टर को शेयर किया। उल्लेखनीय है कि प्रियंका चोपड़ा अभी हाल ही में ‘ग्लोबट्रॉटर’ के निर्माण के बाबत भारत आई थीं और महेश के साथ उन्होंने ऑनलाइन हल्की-फुल्की बातचीत की, जिससे फिल्म में उनकी भूमिका को लेकर कयास लगाए जाने लगे।
Similar Post
-
‘पति पत्नी और वो 2’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज
फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ के मेकर्स, टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ...
-
पृथ्वी दिवस पर शिल्पा शेट्टी और राशा थडानी ने की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक अपील
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और धरती को सुरक्षित रखन ...
