मणिपुर: पांच एकड़ में की जा रही अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई
इम्फाल, रविवार, 09 नवंबर 2025। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में करीब पांच एकड़ जमीन पर की जा रही अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, राज्य के पहाड़ी जिले के सोंगलुंग गांव और इसके आस-पास के ल्हांगजोल तथा वाफोंग गांव के क्षेत्रों में पांच एकड़ की जमीन पर अफीम की खेती को शनिवार को नष्ट किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "अवैध खेती की जगह से आठ खोखे, उर्वरक के बैग और अफीम के बीज जब्त किए गए हैं।" उन्होंने कहा कि इससे पहले दो नवंबर को भी सुरक्षा बलों ने इन्हीं गांवों में कुल 30 एकड़ जमीन में अफीम की खेती को नष्ट किया था।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
