नवी मुंबई के व्यापारी से 2.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, चार आरोपियों पर मामला दर्ज
ठाणे, गुरुवार, 13 नवंबर 2025। नवी मुंबई पुलिस ने मोबाइल फोन निर्यात करने के नाम पर एक व्यापारी से 2.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पनवेल टाउन पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में 49 वर्षीय व्यापारी ने कहा है कि पिछले वर्ष अगस्त से लेकर हाल के दिनों के बीच यह रकम गंवाई। प्राथमिकी के हवाले से पुलिस ने कहा कि व्यापारी ने आरोपियों को 2.75 करोड़ रुपये का भुगतान किया था, ताकि उसकी ओर से उनकी कंपनी के माध्यम से 600 आईफोन निर्यात किए जा सकें। आरोपियों में शामिल तीन व्यक्ति राजस्थान के हैं। व्यापारी का आरोप है कि आरोपियों ने न तो फोन निर्यात किए और न ही उसकी रकम लौटाई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
