जम्मू रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, पुंछ पुलिस ने आतंकवादियों की सूचना देने पर इनाम की घोषणा की
जम्मू, सोमवार, 17 नवंबर 2025। हाल ही में ‘सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ होने के बाद जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुंछ की पुलिस ने जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना देने पर पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर सभी आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की अचानक तलाशी ली। उन्होंने कहा कि देश में बड़े हमलों की साजिश रचने के आरोप में चिकित्सकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद बढ़ाए गए सुरक्षा उपायों के तहत यह जांच की गई।
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जन भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुरक्षा पहल के तहत पुंछ पुलिस ने जिले के किसी भी हिस्से में आतंकवादियों या उनके सहयोगियों की मौजूदगी या गतिविधियों के संबंध में ‘विश्वसनीय, विशिष्ट और कार्रवाई योग्य’ जानकारी देने वालों को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि मुखबिरों की पहचान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने जनता से सतर्क रहने और तुरंत जानकारी साझा करने का आग्रह किया। इसमें खासकर उन लोगों के बारे में भी बताने के लिए कहा गया जो आतंकवादियों को भोजन, आश्रय, रसद, परिवहन, सुरक्षित आवास या संचार सहायता प्रदान करते हैं।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
