पुलकित सम्राट की फिल्म ‘राहु केतु’ की रिलीज डेट का ऐलान
बॉलीवुड स्टार पुलकित सम्राट की फिल्म “राहु केतु” की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म 16 जनवरी 2026 को रिलीज़ होगी। पुलकित सम्राट अपनी आगामी फिल्म ‘राहु केतु’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, जो अगले साल की शुरुआत में, 16 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। पुलकित अब ‘राहु केतु’ के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह फिल्म उन्हें एक पावर-पैक्ड, मास-अपीलिंग किरदार में पेश करेगी, जो उनके दर्शकों के दिलों में सीधा उतरने वाला है। विपुल विग द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियोज़ और बीलाइव प्रोडक्शंस ने किया है। इस फिल्म में पुलकित के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में वरुण शर्मा भी हैं।इनके साथ ही इस फिल्म में शालिनी पांडे भी नजर आएंगी।
Similar Post
-
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' के मेकर्स ने शनिवार को 'हनुमान 2 - द राइ ...
-
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की हॉलीवुड में दस्तक
भारतीय फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज ...
-
अनन्या पांडे स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट हुई तय
- प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर को होगा प्रीमियर
कॉलिन डी ...
