ईडी ने रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में लालू परिवार के करीबी को गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, बुधवार, 19 नवंबर 2025। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुग्राम में घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के करीबी माने जाने वाले रियल एस्टेट कारोबारी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कात्याल को एजेंसी के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने सोमवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया। गुरुग्राम की एक विशेष अदालत ने उसे छह दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया।
यह जांच गुरुग्राम के सेक्टर-70 में 14 एकड़ में बने ‘क्रिश फ्लोरेंस एस्टेट’ में फ्लैट्स को न सौंपने के आरोपों से संबंधित है। इस परियोजना का विकास कात्याल की कंपनी ‘एंजल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा किया जा रहा था। कात्याल को ईडी ने 2023 में रेलवे के कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले से संबंधित एक अलग धन शोधन मामले में भी गिरफ्तार किया था, जिसमें लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। व्यवसायी को अगस्त में संघीय एजेंसी द्वारा ‘क्रिश रियलटेक’ के माध्यम से घर खरीदारों से 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के तीसरे मामले में आरोप पत्र में नामजद किया गया था। वह इस कंपनी का प्रवर्तक है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के चेंगापल्ली के पास कार के टैंकर से टकराने से तीन लोगों की मौत
तिरुप्पुर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। तमिलनाडु में सेलम-कोयंबटूर रा ...
-
वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर माकपा का विरोध, कार्रवाई को बताया दमनकारी
श्रीगंगानगर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। पर्यावरणविद् और सामाजिक का ...
-
नकवी अल्पसंख्यक कांग्रेस के हनुमानगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त
हनुमानगढ़, शनिवार, 18 जुलाई 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समि ...
