नोएडाः सपा कार्यकर्ताओं ने मीडिया संस्थान के दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, बुधवार, 19 नवंबर 2025। समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां फिल्म सिटी स्थित एक मीडिया संस्थान के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मीडिया संस्थान की एक पत्रिका में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के संबंध में प्रकाशित एक लेख के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने संस्थान के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल सपा के प्रदेश सचिव राकेश यादव ने पत्रिका में प्रकाशित लेख को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का अपमान बताया। पुलिस अधिकारियों ने सपा कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
