दक्षिण कोरिया में 267 यात्रियों को ले जा रही नौका समुद्र में फंसी, कोई हताहत नहीं
सोल, गुरुवार, 20 नवंबर 2025। दक्षिण कोरिया के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में बुधवार को 267 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री नौका फंस गई। समाचार एजेंसी योनहास ने यह जानकारी दी। स्थानीय समयानुसार कल रात 8:17 बजे (1117 जीएमटी) तट रक्षक बल को सूचना मिली कि 246 यात्रियों और 21 चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही नौका राजधानी सोल से लगभग 310 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में सिनान काउंटी के एक द्वीप के पास फंस गई है। यह नौका दक्षिणी रिसॉर्ट द्वीप जेजू से रवाना होकर दक्षिण-पश्चिमी बंदरगाह शहर मोकपो की ओर जा रही थी। कथित तौर पर जहाज द्वीप के पास पहुंचते समय एक डूबी हुई चट्टान से टकरा गया। सूचना मिलने के बाद तट रक्षक बल ने गश्ती नौकाओं को घटनास्थल पर भेजा है और सभी नाव सवारों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया। किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट समाने नहीं आयी है।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
