इंडोनेशिया में सड़क हादसे में 15 की मौत, 19 घायल
जकार्ता, सोमवार, 22 दिसंबर 2025। इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत के सेमारंग शहर में क्राप्याक टोल एग्जिट के चौराहे पर एक बस दुर्घटना में पंद्रह लोगों की मौत हो गयी और 19 अन्य घायल हुए हैं। सेमारंग तलाश एवं बचाव कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। कार्यालय के अनुसार हादसे के समय में यात्री बस की रफ्तार कथित तौर पर तेज थी, जिसके कारण चालक बस पर नियंत्रण खो दिया और वह सड़क के बैरियर से टकराकर पलट गयी। कार्यालय के बुडियोनो ने कहा, 'कुछ पीड़ितों के बस में फंसे होने की वजह से बचाव प्रक्रिया के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। टूटे हुए शीशे के कारण रास्ता बाधित हो गया था। उन्होंने कहा, 'बचाव कर्मियों को पलटी हुई बस में घुसना पड़ा, पीड़ितों तक पहुंच बनानी पड़ी और उन्हें अतिरिक्त सावधानी के साथ बाहर निकालना पड़ा।" उन्होंने बताया कि सभी पीड़ितों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है और स्थानीय अस्पतालों में भेज दिया गया है।
Similar Post
-
वेनेजुएला भूकंप: मरने वालों की संख्या 920 पहुंची, 50,000 से अधिक लापता
काराकास, शनिवार, 27 जून 2026। वेनेजुएला में बुधवार को एक मिनट के ...
-
भूकंप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मरे और 700 घायल, आपातकाल घोषित
काराकास, गुरुवार, 25 जून 2026। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में ...
-
बांग्लादेश बना 'इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस' का नया सदस्य
नई दिल्ली, बुधवार, 24 जून 2026। बांग्लादेश बुधवार को इंटरनेशनल ...
