गुजरात के वलसाड जिले में निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरने से पांच लोग घायल
वलसाड, शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025। गुजरात के वलसाड जिले में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन पुल का एक ढांचा गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना औरंग नदी पर बने पुल की मुख्य बीम (गर्डर) को समतल करने के दौरान पूर्वाह्न करीब 9:15 बजे हुई। पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह जडेजा ने बताया कि मलबे में दबे पांच मजदूरों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। जिला प्रशासन ने बताया कि स्थानीय दमकल विभाग ने मलबा हटा दिया और घटना की जांच की जाएगी।
वलसाड के जिलाधिकारी भव्य वर्मा ने बताया कि घायल हुए पांच लोगों में से चार की हालत स्थिर है, जबकि एक को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। वर्मा ने कहा, "यह दुर्घटना गर्डर के लिए जमीनी स्तर पर भार संतुलन का काम करते समय हुई, जो स्लैब डालने से पहले किया जाता है। सड़क एवं भवन विभाग विस्तृत जांच करेगा और दुर्घटना के सटीक कारण पता लगाएगा।" अधिकारी ने बताया कि पुल का निर्माण 45 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसके लिए दो साल पहले मंजूरी दी गई थी। अधिकारी ने कहा कि इसके एक साल के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
