रांची हवाई अड्डे पर उतरते समय इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया
रांची, शनिवार, 13 दिसंबर 2025। झारखंड में रांची हवाई अड्डे पर उतरते समय इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे तब हुई, जब भुवनेश्वर से रांची आया विमान हवाई ड्डे पर उतर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, विमान में करीब 70 यात्री सवार थे। रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “उतरते समय विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। यात्रियों को अचानक झटका लगा। हालांकि, वे सभी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई।” उन्होंने बताया कि घटना के बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया, क्योंकि तकनीकी रूप से उसे उड़ान भरने के लिए अयोग्य पाया गया था। कुमार ने बताया, “रांची से भुवनेश्वर के लिए प्रस्तावित विमान की अगली उड़ान रद्द कर दी गई। संबंधित उड़ान के कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी, जबकि कुछ ने इसे पुननिर्धारित किया। कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से भुवनेश्वर भेजने की व्यवस्था की गई।”
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
