नितिन नवीन भाजपा के नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने दिल्ली पहुंचे
नई दिल्ली, सोमवार, 15 दिसंबर 2025। नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए सोमवार को पटना से दिल्ली पहुंचे। इस दौरान, राष्ट्रीय राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। नवीन भाजपा के नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के एक दिन बाद सोमवार दोपहर पटना से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। हवाई अड्डे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा के कई अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की।
नवीन नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां शाह, नड्डा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी भी मौजूद थे। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में मंत्री रहे नवीन (45) को रविवार को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। माना जा रहा है कि वह अंततः नड्डा के उत्तराधिकारी के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
