सिख विरोधी दंगे: अदालत ने सज्जन कुमार के खिलाफ फैसला 22 जनवरी तक सुरक्षित रखा
नई दिल्ली, सोमवार, 22 दिसंबर 2025। दिल्ली की एक अदालत ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित एक मामले में सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। इस मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार आरोपी हैं। विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह ने मामले में अंतिम दलीलें पूरी होने के बाद 22 जनवरी के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया। कुमार को भारी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। फरवरी 2015 में एक विशेष जांच दल ने दिल्ली के जनकपुरी और विकासपुरी में दंगों के दौरान हुई हिंसा की शिकायतों के आधार पर कुमार के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की थीं। पहली प्राथमिकी जनकपुरी में हुई हिंसा के संबंध में दर्ज की गई थी, जहां एक नवंबर 1984 को सोहन सिंह और उनके दामाद अवतार सिंह की हत्या कर दी गई थी। दूसरी प्राथमिकी गुरचरण सिंह के मामले में दर्ज की गई थी, जिन्हें कथित तौर पर दो नवंबर 1984 को विकासपुरी में जला दिया गया था।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
