ओडिशा: राजस्व अधिकारी के पास से 75 लाख रुपये नकद बरामद, तीन इमारतें और चार भूखंडों का पता लगा
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 दिसंबर 2025। ओडिशा सतर्कता विभाग ने एक अतिरिक्त तहसीलदार के पास से 75 लाख रुपये नकद बरामद किये और उसके पास तीन इमारतें, एक फ्लैट और चार प्रमुख जगहों पर भूखंडों सहित कई संपत्तियों का पता लगाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सतर्कता अधिकारियों ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के आरोप पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह कटक जिले के बारंग स्थित अतिरिक्त तहसीलदार की संपत्तियों पर छापेमारी की।
सतर्कता अधिकारी ने बताया कि अब तक छापेमारी में भुवनेश्वर में तीन मंजिला दो इमारतें व एक फ्लैट, खुर्दा में दो मंजिला एक इमारत, 75 लाख रुपये नकद, 100 ग्राम सोना और एक कार का पता चला। उन्होंने बताया कि छापेमारी जारी है। अधिकारी ने बताया कि राजस्व अधिकारी ने 1995 में कटक स्थित पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा निदेशक के कार्यालय में वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के रूप में पुनर्वास योजना के तहत सरकारी सेवा में कार्यभार संभाला था, जिसकी प्रारंभिक मासिक तनख्वाह 2,000 रुपये थी। इसी प्रकार, भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारियों ने क्योंझर जिले में छह स्थानों पर पंचायत विस्तार अधिकारी की संपत्तियों पर छापेमारी की।
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
