पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा 50 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी: तृणमूल
कोलकाता, मंगलवार, 30 दिसंबर 2025। तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए उन पर झूठ फैलाने और 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के निराधार दावे करने का मंगलवार को आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने पत्रकारों से कहा कि शाह की टिप्पणियां खोखले दावों पर आधारित हैं। बसु ने दावा किया कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 50 सीट का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकेगी। बसु ने एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘‘शाह एक पर्यटक की तरह आते-जाते रहेंगे। ऐसे दौरों से कोई लाभ नहीं होगा।’’ बसु ने दावा किया, ‘‘भाजपा विधानसभा चुनाव में 50 का आंकड़ा भी नहीं पार करेगी और उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा।’’ शाह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा 2026 में ‘‘दो-तिहाई बहुमत’’ के साथ राज्य में अगली सरकार बनाएगी।
शाह ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने साथ ही कहा कि भाजपा के राज्य में सत्ता में आने पर अवैध प्रवासियों को बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम न केवल घुसपैठियों की पहचान करेंगे, बल्कि उन्हें खदेड़ भी देंगे।’’ तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता जय प्रकाश मजूमदार ने भी शाह के इस दावे को खारिज किया कि भाजपा मंदिर आधारित ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं करती। मजूमदार ने कहा, ‘‘सब जानते हैं कि भाजपा ने 2019 और 2024 दोनों चुनावों में मंदिर-मस्जिद की राजनीति कर प्रचार किया। इस तरह की राजनीति को बंगाल के लोग फिर खारिज करेंगे।’’
Similar Post
-
मछुआरों की सुरक्षा और समुद्री हादसों से निपटने के लिए एसओपी बनाई जाएगी: केरल के मंत्री गफूर
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। केरल के मत्स्य पालन मंत्री वी. ई. अ ...
-
दिल्ली: तय अवधि से अधिक रहने पर सात अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया
नई दिल्ली, शनिवार, 08 अगस्त 2026। दिल्ली पुलिस ने देश में तय अवधि ...
-
डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलोस निजी यात्रा पर कोच्चि पहुंचे
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रं ...
