असम: अफीम जब्त, पंजाब के दो लोग गिरफ्तार
दिफू, शुक्रवार, 02 जनवरी 2026। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में शुक्रवार को 2.7 किलोग्राम अफीम जब्त कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बोकाजन उपमंडल के खटखटी में एक जांच चौकी पर एक ट्रक को रोका गया और उसकी गहन तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान अफीम के दो पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि ट्रक नगालैंड के दीमापुर से आ रहा था और ट्रक से पकड़े गए लोग पंजाब के रहने वाले थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।”
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
