असम के कछार में मादक पदार्थ के पांच तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ की हेरोइन बरामद
गुवाहाटी, मंगलवार, 06 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि असम के कछार जिले में मादक पदार्थ के पांच संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और दो करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। शर्मा ने बताया कि उन्होंने कहा कि जब्त की गई नशीली दवाएं जिले में दो अलग-अलग वाहनों से बरामद की गई हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, " कछार पुलिस ने सुनाबारीघाट बाईपास पर दो वाहनों को रोककर तलाशी ली और दो करोड़ रुपये मूल्य की 406 ग्राम हेरोइन जब्त की। इस कार्रवाई में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। " उन्होंने कहा, "तेज रफ्तार से वाहन चलाना, कम समय में अधिक दूरी तय करना... असम में मादक पदार्थ के रास्ते दूर तक नहीं जाते, यहीं खत्म हो जाते हैं! असम पुलिस को सलाम...।"
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
