केरल के कन्नूर में 12 देसी विस्फोटक उपकरण बरामद, जांच शुरू
कन्नूर (केरल), मंगलवार, 06 जनवरी 2026। उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में दो अलग-अलग स्थानों से चार स्टील के उपकरणों सहित कुल 12 देसी विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पानूर थाना क्षेत्र के मोकेरी स्थित थंगल पीड़िका के एक स्कूल के मैदान से आठ देसी विस्फोटक उपकरण बरामद हुए। ये विस्फोटक मैदान में पड़ी तिरपाल के बीच छिपाकर रखे गए थे। मौके से एक धारदार हथियार भी जब्त किया गया है। वहीं एक अन्य घटना में, कन्नावम क्षेत्र के एक सुनसान भूखंड से चार स्टील के विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि ये उपकरण वहां एक बैग के भीतर रखे हुए थे। पुलिस ने कहा कि दोनों स्थानों से हुई बरामदगियों के बीच किसी तरह का संबंध है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
