अमेठी में रोडवेज बस और कार की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत, 10 अन्य घायल
अमेठी (उप्र), रविवार, 18 जनवरी 2026। अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को रोडवेज बस और कार में भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक हादसा गौरीगंज थाना क्षेत्र के रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग के बनी बाबूगंज सगरा के पास हुआ, जहां घने कोहरे के चलते रोडवेज बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में गौरीगंज के अन्नी बैजल निवासी कार सवार दीपक सिंह (45) व कौशांबी निवासी ऋतुराज यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय गौरीगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
थाना गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि चार को गंभीर चोटें आई हैं। एसएचओ ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
