पंजाब: पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े सीमा पार अवैध हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, बुधवार, 21 जनवरी 2026। पंजाब पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर पाकिस्तान स्थित तस्करों से जुड़े सीमा पार अवैध हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ के जरिए बताया कि अमृतसर आयुक्तालय पुलिस ने छह अत्याधुनिक पिस्तौल (दो ग्लॉक, चार .30 बोर) के साथ दो कारतूस बरामद किए हैं। यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी हथियारों की अवैध तस्करी में शामिल थे और अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर कुख्यात अपराधियों को हथियारों की आपूर्ति कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमृतसर में पुलिस थाना इस्लामाबाद में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
