विधायी एजेंडा सामने रखने में सरकार विफल : कांग्रेस
नई दिल्ली, मंगलवार, 27 जनवरी 202कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि सरकार संसद के बजट सत्र से पहले अपना विधायी एजेंडा सामने रखने में विफल रही है। लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश ने संवाददाताओं से कहा कि सर्वदलीय बैठक में पार्टी नेताओं ने सरकार द्वारा लाए जाने वाले विधेयकों के संदर्भ में विधायी एजेंडे की कमी को लेकर सवाल उठाए। हालांकि, बैठक में शामिल केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि एजेंडा बाद में दिया जाएगा। उन्होंने बैठक में बताया कि सत्र का पहला भाग राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए जाने वाले धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा और केंद्रीय बजट पर चर्चा पर केंद्रित होगा। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेगा। केंद्रीय बजट एक फरवरी (रविवार) को पेश किया जाएगा।
बजट सत्र का पहला चरण बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जिसमें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा होगी और उसे पारित किया जाएगा। इसी चरण में केंद्रीय बजट पर भी चर्चा होगी। इसके बाद सदन की बैठक दोबारा नौ मार्च को शुरू होगी और इस दूसरे चरण की समाप्ति के लिए दो अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है।
Similar Post
-
टीएमसी का बागी गुट लोकसभा अध्यक्ष से मिलेगा, 'असली तृणमूल कांग्रेस' के तौर पर मान्यता की मांग करेगा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बाग ...
-
ओमान तट के पास जहाजों पर हमला : भारत ने अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी को तलब किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 जून 2026। भारत ने शुक्रवार को अमेरिकी दू ...
-
तीनों सरकारें मिलकर दिल्ली के विकास की रुकावटों को हटा रही हैं : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 जून 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गु ...
