कोलकाता अग्निकांड: बंगाल के राज्यपाल ने जले हुए गोदामों का दौरा किया
कोलकाता, शुक्रवार, 30 जनवरी 2026। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को कहा कि कोलकाता के बाहरी इलाके आनंदपुर में एक मोमो निर्माण इकाई और दो गोदामों में लगी भीषण आग अधिकारियों की विफलता की ओर इशारा करती है। घटनास्थल का दौरा करने के बाद राज्यपाल ने कहा, ‘‘मैं यहां तथ्यों की जानकारी जुटाने आया हूं, दोष ढूंढ़ने नहीं।’’ राज्यपाल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता, लेकिन सच्चाई यही है कि यह संबंधित अधिकारियों की ओर से विफलता है, अन्यथा इस तरह की घटनाएं बार-बार नहीं होतीं।’’ अधिकारियों ने बताया कि अब तक घटनास्थल से आंशिक रूप से जले हुए और कंकाल अवशेषों सहित 21 मानव अंग बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें शरीर के अंग प्राप्त हुए हैं, जो एक या अलग-अलग व्यक्तियों के हो सकते हैं, इसलिए हम मृतकों की सही संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते। डीएनए परीक्षण के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।’’
Similar Post
-
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर को इंडोनेशिया से वापस लाई
चंडीगढ़, शनिवार, 25 जुलाई 2026। पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ...
-
‘कुशा’ मिसाइल के सफल परीक्षण पर पेमा खांडू ने डीआरडीओ को बधाई दी
ईटानगर, शनिवार, 25 जुलाई 2026। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पे ...
-
प्रधान का इस्तीफा राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम : कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख
हैदराबाद, शनिवार, 25 जुलाई 2026। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अ ...
