मेघालय में 'अवैध' कोयला खदान में विस्फोट, एक मजदूर घायल और कई अन्य के फंसे होने की आशंका
शिलांग, गुरुवार, 05 फरवरी 2026। मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार को ''अवैध'' कोयला खदान में विस्फोट होने से एक व्यक्ति घायल हो गया और कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि यह घटना थांगस्कू इलाके में हुई। कुमार ने बताया, ''हमारी टीम ने पुष्टि की है कि यह घटना आज सुबह हुई, लेकिन अंदर मौजूद लोगों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं है।'' कुमार ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे शुरू में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे राज्य की राजधानी शिलांग रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर बचाव अभियान चलाने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया मोचन बल (एसडीआरएफ) से मदद मांगी है।
कुमार ने कहा, ''एसडीआरएफ की टीम अभी मौके पर नहीं पहुंची है।'' शक है कि यह विस्फोट उस जगह पर कोयला खनन की गतिविधियों के दौरान हुआ, जिसे एक गैर-कानूनी काम माना जा रहा है। जब पूछा गया कि क्या खदान अवैध रूप से संचालित की जा रही थी, तो पुलिस अधिकारी ने कहा, ''हां, ऐसा ही लगता है।'' उन्होंने कहा कि विस्फोट की वजह का पता अभी नहीं चला है, और इसकी जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने 2014 में मेघालय में 'रैट-होल' कोयला खनन तथा खनन के दूसरे अवैज्ञानिक तरीकों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
