कांग्रेस ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध किया, नीतीश का पुतला फूंका
पटना, रविवार, 08 फरवरी 2026। कांग्रेस ने 30 साल से अधिक पुराने जालसाजी के मामले में निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को पटना में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय 'सदाकत आश्रम' के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका और राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पप्पू यादव को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 467 (दस्तावेजों की जालसाजी) के तहत दर्ज एक मामले के सिलसिले में शुक्रवार रात मंदिरी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया था। पटना की एक अदालत ने शनिवार को उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि, खराब स्वास्थ्य के कारण वह सोमवार को अगली सुनवाई तक पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में ही रहेंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेमचंद सिंह ने आरोप लगाया कि राजग सरकार ''राज्य की बेटियों को न्याय दिलाने में विफल साबित हो रही है'' और इसके बजाय ''आवाज उठाने वालों को जेल में डाल रही है।'' वहीं, एक अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता आरती राय ने पप्पू यादव की रिहाई की मांग करते हुए कहा कि वह एक ऐसे नेता हैं, जो बिहार के आम लोगों से जुड़ाव रखते हैं। राय ने कहा, ''सरकार की ओर से उनके साथ किया गया व्यवहार अन्यायपूर्ण है।'' इससे पहले, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं से कहा, ''राज्य में निरंकुश शासन स्थापित हो गया है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है।''
Similar Post
-
बिश्नोई गिरोह ने केजरीवाल से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर मौत की धमकी दी
मोहाली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आ ...
-
केरलम: माकपा, कॉजपा ने प्रदर्शनकारी एलपीएसटी रैंक धारकों का समर्थन किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
