कन्नौज में आगरा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर डबल डेकर बस पलटी, 40 यात्री घायल
कन्नौज (उप्र), गुरुवार, 12 फरवरी 2026। कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, जिसमें 40 यात्री घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घायलों को सौरिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), तिर्वा के राजकीय मेडिकल कालेज, छिबरामऊ के एक अस्पताल और इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि बस मे 70 यात्री सवार थे, जबकि बस में बैठने की क्षमता 56 यात्रियों की थी। सौरिख थाना प्रभारी जयन्ती प्रसाद गंगवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की बात सामने आई है, जिसके कारण हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गये। डाक्टरों के अनुसार ज्यादातर घायलों के हाथ, पैर व सिर में चोट आई है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
