खड़गे, राहुल, प्रियंका ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, रविवार, 15 फरवरी 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाशिवरात्रि पर्व पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और सबकी समृद्धि की मंगल कामना की है। खरगे ने अपने संदेश में कहा, 'समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, आपके जीवन में सुख, समृद्धि, प्रगति और आनंद का प्रकाश फैलता रहे, यही मेरी मंगलकामना है। गांधी ने कहा 'सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। शिव शक्ति की कृपा से आपके जीवन में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। हर हर महादेव। श्रीमती वाड्रा ने महामृत्युंजय मंत्र का पद उदधृत करते हुए कहा, 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिम पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥ सभी देशवासियों को पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ आप सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें। हर हर महादेव।
Similar Post
-
हमारी प्राथमिकता राजस्व वृद्धि के साथ रोजगार का सृजन- मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ इन् ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव का किया जलाभिषेक
जयपुर, रविवार, 15 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ...
-
राज्यपाल ने महाशिवरात्रि पर सबके कल्याण की कामना की
- "शिवोऽहम्' कार्यक्रम में भगवान शिव का अभिषेक करते हुए की प ...
