मनोहरथाना विधानसभा की सभी ग्राम पंचायतों को बस सेवाओं से जोड़ने का प्रयास- उप मुख्यमंत्री
जयपुर, बुधवार, 18 फरवरी 2026। उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि वर्तमान में मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र की 39 ग्राम पंचायतें बस सेवाओं से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर बसें चलाने के लिए निविदायें जारी की गई हैं। इससे भविष्य में मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र की शेष रही ग्राम पंचायतों को भी बस सेवाओं से जोड़ा जाएगा। उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा प्रश्नकाल के दौरान सदस्य श्री गोविन्द प्रसाद द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मनोहरथाना के अकलेरा में भूमि की उपलब्धता के आधार पर बस स्टैंड निर्माण पर विचार किया जाएगा।
इससे पहले विधायक श्री प्रसाद के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवर्तित बजट 2024-25 की घोषणा ''प्रदेश में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी यात्रियों की सुविधा के लिए लोक परिवहन सेवा प्रारम्भ की जायेगी'' के तहत राज्य के 357 ग्रामीण मार्गों पर Revenue Sharing Model पर बस संचालन के लिए निगम द्वारा निविदाएं जारी की गई हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना के ग्रामीण मार्गों पर बस संचालन के लिए किसी भी संवेदक द्वारा भाग नहीं लिया गया, इस कारण आगार स्तर पर पुन: निविदा जारी की गई है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस सेवाओं से जुडे हुए ग्राम पंचायतों की सूची सदन के पटल पर रखी।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
