दिल्ली में हल्की बारिश, 'येलो अलर्ट' जारी
नई दिल्ली, बुधवार, 18 फरवरी 2026। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से 4.8 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है और कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है जो इस बात की प्रारंभिक चेतावनी है कि गंभीर मौसम की स्थिति की आशंका है और इससे दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली की प्रमुख वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.8 डिग्री अधिक है।
अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीपी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया। सीपीसीबी शून्य से 50 के बीच के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' श्रेणी में वर्गीकृत करता है।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
