गुजरात में एसआईआर के बाद मतदाताओं की संख्या में कमी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 20 फरवरी 2026। गुजरात में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाताओं की संख्या में शुद्व रुप से 68 लाख 12 हजार 711 की कमी हुयी है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में एसआईआर शुरु किए जाने के समय मतदाता सूची में 50843436 मतदाताओं के नाम थे । एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसमें 44030725 है। इस तरह गुजरात की मतदाता सूची 13.40 प्रतिशत की कमी हुयी है। केन्द्र शासित लक्ष्य द्वीप की सूची में 0. 36 प्रतिशत , पॉडुचेरी के सूची में 7.57 प्रतिशत नाम कम हुए है।
लक्ष्यद्वीप में एसआईआर शुरु होने समय में सूची में 57813 नाम थे जो प्रक्रिया पूरी होने पर 57607 रहे गए। इसी तरह पाडुचेरी की सूची में मतदाताओं की संख्या 1021578 से घटकर 944211 रह गयी है। इस तरह सूची में 77367 नाम कम हुए है। उल्लेखनीय है कि एसआईआर प्रक्रिया में मृत , दूसरे क्षेत्रों में स्थानांतरित या एक जगह से अधिक सूची में पंजीकृत मतदाताओं के नाम निकाले गए है और नये 18 वर्ष की उम्र को प्राप्त कर चुके ऐसे नागरिकों के नाम जोड़े गए है जो राज्य के स्थायी निवासी है और इन्होंने अपना नाम सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन फार्म भर रखा था। आयोग इससे पहले बिहार में एसआईआर और असम में संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआर) प्रक्रिया पूरी करा चुका है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह और चंडीगढ़ के साथ साथ मध्यप्रदेश , राजस्थान , केरल और गोवा में एसआईआर के आधार पर 21 फरवरी को अंतिम सूची जारी की जाएगी।
Similar Post
-
विनोद जाखड़ एनएसयूआई के अध्यक्ष नियुक्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 20 फरवरी 2026। कांग्रेस ने शुक्रवार को विन ...
-
हैदराबाद में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
हैदराबाद, शुक्रवार, 20 फरवरी 2026। हैदराबाद के अमीरपेट में शुक् ...
-
दिल्ली में यातायात प्रतिबंध लागू, यात्रियों के लिए परामर्श जारी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 20 फरवरी 2026। दिल्ली यातायात पुलिस ने एक प ...
