नौसेना प्रमुख ने गोवा समुद्री सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया
पणजी, शनिवार, 21 फरवरी 2026। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने शनिवार को 'गोवा समुद्री सम्मेलन' (जीएमसी 2026) का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में हिंद महासागर क्षेत्र के 14 देशों के प्रतिनिधि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध मछली पकड़ने सहित बढ़ती क्षेत्रीय चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए हैं। यह सम्मेलन 'हिंद महासागर क्षेत्र में साझा समुद्री सुरक्षा चुनौतियां - विभिन्न खतरों को कम करने के लिए प्रयासों को आगे बढ़ाना' विषय पर आधारित है। इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना और पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में बांग्लादेश, इंडोनेशिया, कोमोरोस, मलेशिया, केन्या, सिंगापुर, मेडागास्कर, थाईलैंड, म्यांमा, मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स, श्रीलंका और तंजानिया सहित हिंद महासागर क्षेत्र के 14 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश ने अपने संबोधन में उभरती समुद्री चुनौतियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए बेहतर परिचालन समन्वय और निरंतर क्षेत्रीय तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया।
Similar Post
-
तमिलनाडु में टीवीके जीत की ओर अग्रसर, पुडुचेरी में राजग की सहयोगी एआईएनआरसी जीती
चेन्नई, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिल ...
-
गौरव यादव पंजाब के डीजीपी नियुक्त, पदभार संभाला
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। भगवंत मान सरकार ने यादव को ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन से पहले पुलिसकर्मियों को संयम के साथ भीड़ को नियंत्रित करने का निर्देश
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में कॉक ...
