उप्र के बदायूं में दो बसों की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 15 घायल
बदायूं, रविवार, 22 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में रविवार सुबह बरेली-मथुरा राजमार्ग पर बारातियों को ले जा रही एक निजी बस और एक रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार निजी बस शाहजहांपुर जिले के बाराकला गांव से बारातियों को लेकर कासगंज जिले के नगला भम्मा की ओर जा रही थी कि इसी दौरान जरोलिया मोड़ पर सामने से आ रही एक रोडवेज बस से उसकी टक्कर हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) हृदयेश कुमार ने बताया कि इस घटना में तीन बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सोनू (22), कृष्ण कुमार (14), और योगेश (38) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 15 अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें बदायूं के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बरेली और सैफई के हायर मेडिकल सेंटर में रेफर किया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया। बाद में पुलिस ने मलबा हटवा कर यातायात फिर से शुरू कराया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए अपने शोक संदेश में मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं।
Similar Post
-
अल्कोहल की 12 प्रतिशत से अधिक मात्रा वाली दवाइयों के लिए लाइसेंस अनिवार्य
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। केंद्र ने उन दवाओं को लाइसें ...
-
राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय अयोध्या स्थ ...
-
मुंबई-पुणे रेल मार्ग बाधित: मध्य रेलवे ने 30 ट्रेन 17 जुलाई तक रद्द कीं
मुंबई, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। भोर घाट खंड में हुए भूस्खलन के बा ...
