ओडिशा की सब्जी मंडी में आग लगने से 50 से अधिक दुकानें नष्ट
पारादीप (ओडिशा), रविवार, 22 फरवरी 2026। ओडिशा के पारादीप कस्बे में एक सब्जी मंडी में आग लग जाने से 50 से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जगतसिंहपुर जिले के बाजार में शनिवार देर रात लगी आग बांस और प्लास्टिक की चादरों से बनी अस्थायी संरचनाओं में तेजी से फैल गई। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। दमकल अधिकारी कार्तिकेश्वर बिस्वाल ने बताया कि आग लगने से दुकानों के अंदर रखी नकदी, दोपहिया वाहन और व्यापारिक लेन-देन में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल सेवा की छह टीम तैनात की गई हैं। आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
Similar Post
-
कार्तिगई दीपम उत्सव: बारिश की परवाह किये बिना लाखों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की
तिरुवन्नमलाई, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। रुक-रुककर हो रही बारिश औ ...
-
कोलकाता में सियालदह स्टेशन के पास रेल पटरी का एक हिस्सा धंसा
कोलकाता, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। कोलकाता में सियालदह स्टेशन के ...
-
अकाली दल-भाजपा का गठबंधन दिशाहीन, दोनों दल सत्ता के लालच में फिर साथ आए : परगट सिंह
चंडीगढ़, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध् ...
