पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बुधवार को बारिश का अनुमान
कोलकाता, रविवार, 22 फरवरी 2026। दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान सभी दक्षिणी जिलों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बुधवार को दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर तथा झारग्राम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को उप-हिमालयी जिलों (दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार) में भी हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक, रविवार को पश्चिम बंगाल में सबसे ठंडा शहर दार्जिलिंग रहा, जहां तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
अल्कोहल की 12 प्रतिशत से अधिक मात्रा वाली दवाइयों के लिए लाइसेंस अनिवार्य
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। केंद्र ने उन दवाओं को लाइसें ...
-
राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय अयोध्या स्थ ...
-
मुंबई-पुणे रेल मार्ग बाधित: मध्य रेलवे ने 30 ट्रेन 17 जुलाई तक रद्द कीं
मुंबई, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। भोर घाट खंड में हुए भूस्खलन के बा ...
