प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

img

पुडुचेरी, रविवार, 01 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुडुचेरी पहुंचने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने यहां बुनियादी ढांचे, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा तथा सतत विकास को मजबूत करने के मकसद से 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने प्रधानमंत्री को एक शॉल, भगवान मुरुगन की चांदी की मूर्ति, चांदी का भाला (वेल) और तंजावुर की एक चित्रकला भेंट की।

मोदी ने पीएम ई-बस सेवा पहल के तहत ई-बसों का उद्घाटन, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 'इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर', 'सिटी इन्वेस्टमेंट्स टू इनोवेट, इंटीग्रेट एंड सस्टेन' (सीआईटीआईआईएस) पहल के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आवास और पुडुचेरी सरकार की महत्वपूर्ण सीवरेज तथा जल आपूर्ति क्षेत्र की परियोजनाएं जैसी कई प्रमुख पहलों की शुरुआत की। प्रधानमंत्री के आगमन पर पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन और मुख्यमंत्री रंगासामी ने उनका स्वागत किया।
 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement