सरकार पश्चिम एशिया मामले पर चर्चा नहीं चाहती: राहुल

img

नई दिल्ली, सोमवार, 09 मार्च 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि सरकार संसद में पश्चिम एशिया मामले पर चर्चा नहीं करना चाहती क्योंकि यह बात सामने आएगी कि ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्लैकमेल किया जा रहा है और वह 'कम्प्रोमाइज्ड' हो चुके हैं।'' राहुल गांधी ने यह दावा भी किया, ''आपने देखा कि प्रधानमंत्री संसद से भाग गए हैं। अब वह सदन के अंदर नहीं आ पाएंगे।'' राहुल गांधी ने कहा, ''पश्चिम एशिया में आमूलचूल परिवर्तन करने की लड़ाई चल रही है, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान होने वाला है। पश्चिम एशिया एक जरूरी मुद्दा है, क्योंकि उसका असर ईंधन की कीमत और भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।'' उनका कहना था, ''वहीं, नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका से व्यापार समझौता कर लिया है और हमने स्टॉक बाजार का हाल देख लिया है।

इस समझौते से देश की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान होने वाला है।'' कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने पश्चिम एशिया संकट से जुड़े विषय पर लोकसभा में चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी। राहुल गांधी के अनुसार, ये सभी जनता से जुड़े जरूरी मुद्दे हैं, इसलिए विपक्ष इन मुद्दों पर संसद में चर्चा कराने की मांग कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, ''वे (सरकार) चर्चा नहीं करना चाहते हैं क्योंकि उसमें दूसरी बातें निकलेगी। उसमें यह निकलेगा कि प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल किया जा रहा है, वह कम्प्रोजाइज्ड हो चुके हैं।''
 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement