राजस्थान में स्वास्थ्य बीमा योजना में किए गए बदलावों के कारण अव्यवस्था पैदा हुई: गहलोत

img

जयपुर, मंगलवार, 10 मार्च 2026। राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य की स्वास्थ्य बीमा योजना में किए गए बदलावों के कारण बजट की कमी और अव्यवस्था पैदा हो गई है, जिससे गरीब मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। गहलोत ने 'एक्स' पर लिखा कि आम जनता को राहत देने के लिए राज्य सरकार को नयी बीमा योजना में तत्काल सुधार करना चाहिए। जोधपुर के अस्पतालों में आयुष्मान आरोग्य योजना के कारण मरीजों को हो रही परेशानियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शहर के अस्पतालों की स्थिति चिंताजनक है।

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार की चिरंजीवी योजना का उद्देश्य था कि राजस्थान का हर निवासी बिना चिंता के इलाज करा सके, लेकिन योजना में बदलाव, बजट की कमी और अव्यवस्था ने गरीब मरीजों को इलाज के लिए संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया है।" गहलोत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने जोधपुर के अस्पतालों की बिगड़ती स्थिति को लेकर उनके पत्र का राजनीतिक कारणों से विधानसभा में उल्लेख तो किया , लेकिन समस्याओं को हल करने में कोई रुचि नहीं दिखाई।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement