एलपीजी: कांग्रेस नेताओं ने सड़क किनारे चूल्हे पर रोटियां सेंक कर जताया विरोध
नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 मार्च 2026। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं ने शुक्रवार को सड़क किनारे पारंपरिक चूल्हे पर रोटियां सेंक कर एलपीजी की किल्लत और महंगाई को लेकर विरोध जताया। पार्टी नेताओं ने एलपीजी सिलेंडरों की 'कालाबाजारी' और उन्हें खरीदने में परिवारों और छोटे व्यवसायों के सामने आने वाली कठिनाइयों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और हाथों में तख्तियां लेकर तथा नारे लगाते हुए हाल ही में एलपीजी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ऐसे समय बार-बार महंगाई का बोझ डाल रही है जब लोग पहले से ही इस संकट का सामना कर रहे हैं। यादव ने कहा, ''हमने बहुत समझौता कर लिया। इस समझौते के कारण आज इस देश की रसोई से सिलेंडर गायब हो गया है। लोगों को अपना खाना और चाय चूल्हे पर बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।'' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और लोगों को होने वाली आर्थिक परेशानी के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मोदी सरकार जिम्मेदार हैं। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीपीसीसी कार्यालय से कुछ दूरी तक मार्च किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
Similar Post
-
हमारी सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री शर्मा
- विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं से मुख्यमंत्री ने किया सं ...
-
प्रधानमंत्री ने असम के कोकराझार में 4,570 करोड़ रु की परियोजनाओं की शुरुआत की
गुवाहाटी, शुक्रवार, 13 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...
-
एलपीजी: कांग्रेस नेताओं ने सड़क किनारे चूल्हे पर रोटियां सेंक कर जताया विरोध
नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 मार्च 2026। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के न ...
