कांग्रेस की सीईसी की केरल को लेकर बैठक, जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मंगलवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की और प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। पार्टी का कहना है कि जीतने की संभावना को मुख्य आधार बनाकर उम्मीदवार तय किए जा रहे हैं। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी दीपा दासमुंशी और कई अन्य नेता शामिल हुए। बैठक के बाद वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ''पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज कई नामों को मंजूरी दे दी है। उम्मीदवारों के चयन के लिए जीतने की संभावना एक प्रमुख मानदंड है।'' उन्होंने कहा,'' हम उम्मीदवारों के नामों की शीघ्र घोषणा करेंगे।'' केरल में 140 विधानसभा सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होना है।
Similar Post
-
छत्तीसगढ़ विस: कांग्रेस का केंद्र पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप, कार्यवाही का बहिष्कार किया
रायपुर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल क ...
-
वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की अहम भूमिका - राज्यपाल
- उदयपुर में एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारं ...
-
कांग्रेस की सीईसी की केरल को लेकर बैठक, जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव स ...
