पूर्व आईएएस अधिकारी कंवलजीत सिंह चीमा शिरोमणि अकाली दल में शामिल
चंडीगढ़, गुरुवार, 19 मार्च 2026। पूर्व आईएएस अधिकारी कंवलजीत सिंह चीमा बृहस्पतिवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। पश्चिम बंगाल कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी चीमा ने अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विशेष प्रधान सचिव के रूप में सेवाएं दी थीं। चीमा को पार्टी में शामिल करने के बाद बादल ने कहा कि उनके शामिल होने से शिअद और मजबूत होगी। बादल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि चीमा को पंजाब और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों में लंबा प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने बताया कि चीमा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विशेष प्रधान सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
शिअद अध्यक्ष ने कहा कि जब चीमा प्रकाश सिंह बादल के साथ तैनात थे, तब वह लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए 'संगत दर्शन' कार्यक्रमों में उनके साथ रहते थे। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोलते हुए बादल ने दावा किया कि राज्य को 2022 से 2026 तक केवल 2,600 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ, जबकि भगवंत मान सरकार ने 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया था। बादल ने आरोप लगाया कि यह सरकार लोगों को गुमराह करने के लिए सिर्फ झूठ बोलती है। उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में "अराजकता" फैली हुई है और गैंगस्टरों का बोलबाला है।
Similar Post
-
उमर ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में खीर भवानी मंदिर का दौरा किया
श्रीनगर, गुरुवार, 18 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
नवी मुंबई: नौकरी के नाम पर 75 उम्मीदवारों से 1.73 करोड़ रुपये की ठगी, आठ लोगों पर मामला दर्ज
ठाणे, गुरुवार, 18 जून 2026। नवी मुंबई में आकर्षक नौकरियों का वाद ...
-
शिवसेना (उबाठा) के छह सांसद पार्टी बैठक में शामिल नहीं हुए
नई दिल्ली, गुरुवार, 18 जून 2026। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ...
