ईरानी गिरोह के सरगना के खिलाफ मकोका के तहत आरोपपत्र दाखिल
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने कई राज्यों में लूट, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप में ईरानी गिरोह के कथित सरगना नासिर हाफिज खान (उर्फ समीर) और उसके दो साथियों के खिलाफ सख्त महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दाखिल किया है।
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि खान, अली चुन्ना उर्फ राजा और अकबर अली उर्फ कबीर के खिलाफ मकोका की धाराओं तीन और चार के तहत मुख्य आरोपपत्र राउज एवेन्यू स्थित विशेष मकोका अदालत में दाखिल किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सक्रिय था। खान के खिलाफ लगभग 46 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि उसके दो साथियों के खिलाफ क्रमशः 10 और 22 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
अधिकारी ने बताया, ‘‘अक्टूबर 2025 में हुई लगभग 18.84 लाख रुपये की लूट की घटना की जांच के बाद जून में डीबीजी रोड थाने में मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया था।’’ पुलिस ने बताया कि आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच करने पर पता चला कि वे एक संगठित नेटवर्क चला रहे थे, जो आर्थिक लाभ के लिए लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। पुलिस ने धन के कथित लेन-देन का पता लगाने के लिए बैंक खातों, संपत्ति के रिकॉर्ड, वाहनों के वित्तपोषण से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच की।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
