मिजोरम के चम्फाई में 23 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त
आइजोल, गुरुवार, 20 मार्च 2026। असम राइफल्स ने पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में एक लावारिस वाहन से 23 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मेथम्फेटामाइन की गोलियां जब्त की हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, असम राइफल्स और पुलिस कर्मियों ने एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसके दौरान बृहस्पतिवार को हमुनमेलथा रोड के पास असम के पंजीकरण नंबर प्लेट वाली गाड़ी से 7.9 किलोग्राम प्रतिबंधित सामान जब्त किया गया।
उन्होंने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ का अनुमानित बाजार मूल्य 23.73 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने आशंका जताई कि सुरक्षा बलों की मौजूदगी का आभास होते ही मादक पदार्थ तस्कर मौके से फरार हो गए। मेथम्फेटामाइन की गोलियों को वाहन के साथ आगे की जांच के लिए चम्फाई स्थित उत्पाद शुल्क एवं मादक पदार्थ विभाग को सौंप दिया गया है। मेथम्फेटामाइन को 'क्रेजी ड्रग' भी कहा जाता है। यह एक शक्तिशाली नशीला पदार्थ है जो भारत में प्रतिबंधित है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
Similar Post
-
वायुसेना को मिलेंगे एलसीए तेजस एफओसी ट्विन सीटर
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिम ...
-
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर डीटीसी बस चालकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, यात्री परेशान
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक ...
-
सत्य निकेतन में इमारत ढहने के मामले में किरण बेदी ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण ब ...
