सोनिया गांधी की सेहत में सुधार हो रहा है, अब भी निगरानी में हैं: अस्पताल
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मार्च 2026। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को संक्रमण होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, हालांकि वह अब भी चिकित्सकीय निगरानी में हैं। सर गंगाराम अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि गांधी को 24 मार्च की रात को भर्ती कराया गया था। संक्रमण के उपचार के लिए उन्हें एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं और उन पर दवाओं का अच्छा असर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं जो उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर सोनिया गांधी को अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा और उनकी हालत स्थिर है।सोनिया गांधी (79) को बुखार होने के बाद मंगलवार रात करीब 10 बजकर 22 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने पहले कहा था कि मौसम बदलने के कारण उनकी तबीयत खराब हुई है।
Similar Post
-
सोनिया गांधी की सेहत में सुधार हो रहा है, अब भी निगरानी में हैं: अस्पताल
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मार्च 2026। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनि ...
-
खरगे का रीजीजू को पत्र: महिला आरक्षण पर सरकार जल्दबाजी में क्यों, चुनाव बाद बुलाए सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्ज ...
-
पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर पाकिस्तान को महत्व देना भारत की कूटनीतिक विफलता : कांग्रेस
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मार्च 2026। कांग्रेस ने कहा है कि पश्चिम ए ...
