तेलंगाना में धूमधाम से मनाई जा रही है रामनवमी
हैदराबाद, शुक्रवार, 27 मार्च 2026। तेलंगाना में शुक्रवार को रामनवमी भक्ति और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। श्रद्धालु विशेष पूजा करने के लिए मंदिरों में उमड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने परंपरा के अनुसार, भद्राचलम के प्रसिद्ध श्री सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर में अधिष्ठाता देवता के दिव्य विवाह समारोह के दौरान रेशमी वस्त्र और ‘मुत्याला तलम्ब्रालु’ (मोती और अन्य पवित्र भेंट) भेंट किए। उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और अन्य मंत्री भी भद्राचलम मंदिर में आयोजित पूजा में शामिल हुए, जिसे अक्सर ‘दक्षिण का अयोध्या’ कहा जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में राज्य सरकार द्वारा लगभग 351 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे विकास कार्यों के पहले चरण के लिए ‘भूमि पूजन’ (शिलान्यास समारोह) किया।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रस्तावित कार्यों में गोदावरी नदी के किनारे घाटों का 75 करोड़ रुपये की लागत से विकास, 180 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर का विस्तार और आधारभूत ढांचे का निर्माण, तथा 96 करोड़ रुपये में मंदिर परिसर का सुधार शामिल है। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने तिम्मापुर में रामनवमी समारोह में भाग लिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने अपने लोकसभा क्षेत्र करीमनगर के महाशक्ति मंदिर में आयोजित सीताराम कल्याणम (भगवान राम और सीता के दिव्य विवाह) में भाग लिया। इसके अतिरिक्त, हैदराबाद और राज्य भर के कई अन्य शहरों और कस्बों में शोभा यात्रा आयोजित की गयी।
Similar Post
-
भाजपा सिर्फ जनता को असुविधा पहुंचाने का काम करती है: कांग्रेस सांसद
मुंबई, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने ...
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: न्यायाधिकरण की मंजूरी प्राप्त मतदाताओं की सूची प्रकाशित
कोलकाता, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। निर्वाचन आयोग ने उन मतदाताओं क ...
-
हरियाणा सरकार कृषि पर्यटन और होमस्टे को बढ़ावा देगी
चंडीगढ़, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। हरियाणा सरकार युवाओं के लिए रो ...
