आशा है बालेंद्र शाह के प्रधानमंत्री बनने पर भारत-नेपाल साझेदारी और मजबूत होगी: खरगे
नई दिल्ली, शनिवार, 28 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शनिवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि भारत एवं नेपाल की स्थाई साझेदारी और मजबूत होगी। नेपाल में ‘जेन जेड’ के विरोध प्रदर्शन के कारण के पी शर्मा ओली नीत सरकार के सत्ता से अपदस्थ होने के छह महीने बाद, बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ने नेपाल के लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शुक्रवार को शपथ ली। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से, मैं श्री बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई देता हूं।’ उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल संबंध लोगों के बीच गहरे संबंधों और साझा सांस्कृतिक विरासत पर आधारित हैं। खरगे ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि यह स्थाई साझेदारी और मजबूत होगी, जिससे हमारे लोगों के लिए शांति, समृद्धि और पारस्परिक प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।’’
Similar Post
-
केरल चुनाव में माकपा-भाजपा गठजोड़ स्पष्ट दिख रहा, एलडीएफ के खिलाफ सत्ता-विरोधी लहर: खेड़ा
कोच्चि, शनिवार, 28 मार्च 2026। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवा ...
-
चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा में क्रिटिकल केयर विंग डूंगरपुर जिले के लिए बड़ी सौगात, जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का हमारा प्रयास - चिकित्सा मंत्री
जयपुर, शनिवार, 28 मार्च 2026। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्र ...
-
नोएडा हवाई अड्डे का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
नोएडा, शनिवार, 28 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिव ...
