केरल चुनाव में माकपा-भाजपा गठजोड़ स्पष्ट दिख रहा, एलडीएफ के खिलाफ सत्ता-विरोधी लहर: खेड़ा
कोच्चि, शनिवार, 28 मार्च 2026। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को दावा किया कि केरल विधानसभा चुनाव में माकपा-भाजपा का ‘‘गठजोड़’’ स्पष्ट है, लेकिन मतदाता इस तरह के किसी ‘‘समझौते’’ को स्वीकार नहीं करेंगे। खेड़ा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि राज्य में सत्ता विरोधी लहर काफी मजबूत है, जिससे कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को फायदा होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय नजरिये से भी देखें तो, पूरा देश इस समय केरल की ओर देख रहा है। यह एक बहुत ही साक्षर राज्य है, और एलडीएफ सरकार के खिलाफ भारी सत्ता-विरोधी लहर है। लोग उन्हें सत्ता से बाहर देखना चाहते हैं।’’ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव के प्रचार के सिलसिले में कोच्चि में हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा राहुल गांधी की लगातार आलोचना के बारे में खेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वायनाड में भूस्खलन के बाद हस्तक्षेप करने के लिए कांग्रेस नेता की प्रशंसा की थी।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है मुख्यमंत्री थोड़ा भ्रमित हैं। कोई बात नहीं, उन्हें भ्रमित रहने दीजिए। असल बात यह है कि हम सही मुद्दे उठा रहे हैं, जो केरल के हर उस युवा के लिए प्रासंगिक हैं जिसने इस सरकार से छुटकारा पाने का मन बना लिया है।’’ खेड़ा ने भाजपा और माकपा के बीच ‘‘मौन सहमति’’ के कांग्रेस के आरोप को दोहराया और राजग के सहयोगी दल ट्वेंटी20 का भी जिक्र किया। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘चुनाव के दौरान अब यह बात बिल्कुल स्पष्ट हो गई है। राजग के सहयोगी जानबूझकर माकपा की मदद के लिए कमजोर उम्मीदवारों को मैदान में उतार रहे हैं, और माकपा भी कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा की मदद के लिए ऐसा ही कर रही है। हालांकि, केरल की जनता ऐसे किसी भी प्रयास को, चाहे वह सीधे तौर पर हो या अप्रत्यक्ष रूप से, नकार देगी।’’
Similar Post
-
केरल चुनाव में माकपा-भाजपा गठजोड़ स्पष्ट दिख रहा, एलडीएफ के खिलाफ सत्ता-विरोधी लहर: खेड़ा
कोच्चि, शनिवार, 28 मार्च 2026। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवा ...
-
चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा में क्रिटिकल केयर विंग डूंगरपुर जिले के लिए बड़ी सौगात, जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का हमारा प्रयास - चिकित्सा मंत्री
जयपुर, शनिवार, 28 मार्च 2026। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्र ...
-
नोएडा हवाई अड्डे का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
नोएडा, शनिवार, 28 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिव ...
