संक्रमण से ठीक होने के बाद सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को संक्रमण से ठीक होने के बाद मंगलवार सुबह सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। सोनिया गांधी को बुखार की शिकायत के बाद 24 मार्च की रात करीब 10:20 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अस्पताल में सात दिन उनका उपचार किया गया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार सोनिया गांधी (79) का, एक गंभीर संक्रमण के लिए इलाज किया गया और एंटीबायोटिक दवाओं से उन्हें काफी फायदा हुआ। जब रोगाणु रक्तप्रवाह में प्रवेश करते हैं और एक ही स्थान पर रहने के बजाय पूरे शरीर में फैल जाते हैं, तो इसे ‘सिस्टमिक इंफेक्शन’ कहते हैं। चिकित्सकों ने बताया कि वह अब ठीक हो गई हैं और घर पर ही उनका आगे का इलाज होगा।
Similar Post
-
संक्रमण से ठीक होने के बाद सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनि ...
-
शाह ने 90 मिनट का भाषण ‘पसंदीदा अपशब्द’ के बिना पूरा किया, यह चमत्कार है : कांग्रेस
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। कांग्रेस ने मंगलवार को गृह मं ...
-
स्मार्ट सिटी मिशन मोदी सरकार की कार्यशैली का उदाहरण, घोषणाएं बड़ी पर जवाबदेही शून्य: राहुल
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रा ...
