निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में 4,660 अतिरिक्त मतदान केंद्रों को मंजूरी दी
कोलकाता, शनिवार, 04 अप्रैल 2026। निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में 4,660 अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये अतिरिक्त मतदान केंद्र उन बूथों के साथ स्थापित किए जाएंगे, जहां मतदाताओं की संख्या 1,200 से अधिक है। इसके साथ ही राज्य में मतदान केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर 85,379 हो गई है। उन्होंने बताया कि आयोग ने 321 मतदान केंद्रों के स्थानांतरण को भी मंजूरी दे दी है। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा, "ये निर्णय पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं की सुविधा में इजाफा करने के उद्देश्य से लिए गए हैं।" आयोग ने तीन अप्रैल को लिखे एक पत्र में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को सूचित किया कि उसने इस संबंध में 28 मार्च को प्रस्तुत प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
आयोग ने कहा कि अतिरिक्त मतदान केंद्रों की स्थापना उसके मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही की जानी चाहिए। साथ ही, आयोग ने मतदान केंद्रों के स्थानांतरण के संबंध में मतदाताओं को समुचित जानकारी देने पर जोर दिया। पत्र में कहा गया है, "यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि संबंधित स्थान पर स्थित उस मतदान केंद्र के सभी मतदाताओं को संबंधित अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जाए।" पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी।
Similar Post
-
चंद्रिमा भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट के बंगाल प्रमुख पद से इस्तीफा दिया
कोलकाता, शनिवार, 04 जुलाई 2026। तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी ...
-
हरियाणा के करनाल में कृषि-रसायन कारखाने में भीषण आग लगी
चंडीगढ़, शनिवार, 04 जुलाई 2026। हरियाणा के करनाल में शनिवार को ए ...
-
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित है : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल
देहरादून, शनिवार, 04 जुलाई 2026। उत्तराखंड में कांग्रेस की 'पर ...
