जुबिन गर्ग की तरह कांग्रेस भी लोगों को एकजुट करने का काम करती है : राहुल गांधी
विश्वनाथ चरियाली (असम), रविवार, 05 अप्रैल 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी की विचारधारा प्रसिद्ध संगीतकार जुबिन गर्ग जैसी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन असम को एकजुट करने में लगाया। असम के विश्वनाथ जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भारत के ''सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री'' हैं और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गांधी ने कहा, ''जुबिन गर्ग ने अपना पूरा जीवन असम के लोगों को एकजुट करने में लगाया, उन्होंने कभी किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया। कांग्रेस की विचारधारा भी ऐसी ही है, नफरत के खिलाफ प्यार फैलाने की।'' उन्होंने आरोप लगाया कि शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य की भाजपा सरकार लोगों और समुदायों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रही है। गांधी ने कहा, ''उन्हें कुछ दिन और बोलने दीजिए। इसके बाद असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कानूनी कार्रवाई होगी, भले ही वह माफी क्यों न मांगें।''
Similar Post
-
संघर्ष केवल बाहरी दुनिया में नहीं बल्कि यह व्यक्ति के मन में भी चलता है: उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली, रविवार, 05 अप्रैल 2026। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्ण ...
-
सुरजेवाला ने भाजपा पर 'कन्नड़ भाषी लोगों के खिलाफ प्रतिशोधी रवैया' अपनाए जाने का आरोप लगाया
बेंगलुरु, रविवार, 05 अप्रैल 2026। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह स ...
-
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
जयपुर, रविवार, 05 अप्रैल 2026। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौर ...
